गमगीन माहौल में हुआ शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार

Spread the love

चमोली। मणिपुर में तैनात असम राइफल के सैनिक और सगर गांव के निवासी गजेन्द्र सिंह नेगी का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैत्रिक घाट पर गमगीन माहौल में हुआ। ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने के कारण जवान गजेंद्र सिंह नेगी का देहावसान हो गया था। बुधवार को सेना के जवान सैनिक गजेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से लेकर उनके गांव सगर पहुंचे। सैनिक के पार्थिव शव को देखकर गांव इलाके में शोक की लहर छा गयी। सैनिक के पार्थिव शरीर को करीब एक घंटे तक अंतिम दर्शनों के लिये उनके आवास पर रखा गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट पर लाया गया। जहां उनका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक की अंतिम यात्रा में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *