विधायक ने किया पुल का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के तितरा गधेरे में बन रहे पुल का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता सही न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ठेकेदार द्वारा पांच लेबर लगाकर टाइम पास किया जा रहा है। कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक के 40 गांव के लोग वर्षो से तितरा गधेरे (खड़बड़) में पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की मांग कर रहे थे। परंतु अब जब काम शुरू हो गया है तो ठेकेदार और विभाग सोया है। ठेकेदार पांच लेबर लगाकर टाइम पास कर रहा है। कहा कि 6 करोड़ की लागत से बनने वाली पुल के लिए दर्जनों लेबर लगाने चाहिये। उन्होंने अधिकारोंयों व ठेकेदार को पुल का निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *