भिकियासैंण में स्कूल का ताला तोड़ चोरी

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट में शरारती तत्वों ने ताला तोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। चोर कमरों में लगे एलईडी बल्बों को ले गये हैं। लोगों ने शनिवार सुबह स्कूल के दरवाजे खुले देखकर इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश बिष्ट को दी। बिष्ट ने बताया कि कक्ष का ताला तोड़ कर बल्ब ले गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र रौतेला, सहायक अध्यापक दिवान सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रकाश मठपाल, मिथलेश आदि ने राजस्व उपनिरीक्षक बासोट से मामले जांच कर दोषियों को चिह्नित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *