शहीद मेले में दर्शन फरस्वाण की आवाज का दिखा जादू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा में आयोजित शहीद मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक दर्शन फरस्वाण के गीतों का जादू देखने को मिला। इस दौरान बच्चों के लिए भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गुरुवार शाम हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत लोक गायक व साथी कलाकारों ने अपने आवाज का जादू दिखाया। साथ ही सांस्कृतिक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। दर्शन फरस्वाण व उनकी टीम ने हे नंदा हे गौरा…, हाय हाय झुमकी…, मोतिया मेरी प्यारी…, शिव जोगी जट्टाधारी… आदि प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, शुक्रवार सुबह अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट, सभासद अतुल अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने स्मृति वृक्ष के समीप पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद व क्रांतिकारी भवानी सिंह को श्रद्धांजलि देकर किया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जेपी जोशी ने दुगड्डा रेंज के अधिकारी रमेश चंद्र सिंह नेगी को स्मृति स्थल के विकास के लिए नगर पालिका को अनुमति देने का अनुरोध किया। इस मौके पर रेनू सुंदरियाल, सुनीता देवी, अंशु जैन, गिरीश गौड़, दीपक ध्यानी, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *