कण्व सिटी एफसी के नाम रहा मुकाबला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नेशनल इंस्ट्टीट्यूट आफ इवेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब कण्व सिटी एफ सी ने जीत लिया है।
राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल कण्व सिटी एफ सी व कण्व सिटी यंग की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में कण्व सिटी एफ सी के अरविंद ने फ्री किक से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही। स्टेडियम प्रभारी श्याम डांगी, अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत, आर्चरी कोच संदीप डुकलान और मनीराम ने संयुक्त रूप से विजेता-उपिवजेता टीम को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *