श्रीकोट में एनसीसी अकादमी निर्माण का मामला फिर गरमाया

Spread the love

नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लक के श्रीकोट माल्डा में प्रदेश की एनसीसी अकादमी स्थापित किये जाने का मामला फिर से गरमाने लगा है। वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने एनसीसी अकादमी देवप्रयाग ब्लक में बनाये जाने का फैसला किया था। तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने अकादमी का शिलान्यास भी किया। लेकिन तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने अकादमी को पौड़ी जिले में शिफ्ट किये जाने के फैसले के बाद देवप्रयाग क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध कर ब्लक मुख्यालय हिंडोलाखाल में धरना प्रदर्शन भी चला था। पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए देवप्रयाग ब्लक में एनसीसी अकादमी की स्थापना किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने टिहरी और पौड़ी जिले का विवाद पैदा कर एनसीसी अकादमी के निर्माण को अधर में लटका दिया। मामले में हाईकोर्ट ने भी अकादमी को टिहरी जिले के देवप्रयाग में ही स्थापित किये जाने का निर्णय सुना चुकी है। कांग्रेस के लोग अब उक्त मुद्दे को लेकर फिर से जन आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। देवप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल का कहना है कि भाजपा सरकार ने मामले को ठंडे बस्ते में डालकर जन भावनाओं की अनदेखी की है। श्रीकोट माल्डा में एनसीसी अकादमी निर्माण के भूमि से जुड़े अनापत्ति के सभी दस्तावेज शासन को सौंपे जा चुके हैं। मामले में अधिक देरी क्षेत्रीय जनता सहन नहीं करेगी, और पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी की अगुवाई में उक्त मुद्दे पर देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिये बाध्य होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *