महापौर ने मुख्यमंत्री से की गौवंश संरक्षण के लिए भूमि देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महापौर हेमलता नेगी ने प्रदेश सरकार से गौवंश संरक्षण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। कहा कि कोटद्वार शहर में लगातार आवारा गौवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इनके संरक्षण के लिए सरकार को भी गंभीरता से सोचना चाहिए।
महापौर हेमलता नेगी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि वर्तमान में सड़कों पर गौवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन गौवंश काश्तकारों के खेतों में घुसकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। कहा कि पूर्व में कई बार गौशाला निर्माण के लिए नगर निगम सरकार को पत्र भेज चुका है। लेकिन, अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। महापौर ने प्रदेश सरकार से गौशाला निर्माण के लिए पांच एकड भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *