महापौर ने उठाई रास्ता खोलने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर इंडोर स्टेडियम के पीछे आम्रकुंज और डांग जाने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर नगर निगम महापौर ने सोमवार को विवि के कुलपति को पत्र प्रेषित किया है। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एमएमएस रौथाण को दिये गये पत्र में महापौर आरती भंडारी ने कहा कि बिड़ला परिसर के इंडोर स्टेडियम के पीछे डांग सहित आम्रकुंज की जनता के लिए रास्ता हुआ करता था, जो कि गढ़वाल विवि प्रशासन ने कोविड काल में बंद कर दिया। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और विवि के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गढ़वाल विवि के कुलपति से जल्द पूर्व की भांति रास्ता खोले जाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *