खनन निकासी को लेकर हुई बैठक रही बेनतीजा

Spread the love

चम्पावत। शारदा नदी से खनिज निकासी को लेकर मसला एक बार फिर फंस गया है। पूर्व में तय किए गए क्रशर के दामों को अब बढ़ाने की मांग तेज होने लगी है। हालांकि क्रशर संचालकों ने बैठक में शिरकत नहीं की। मंगलवार को शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर की अध्यक्षता में खनन कारोबारियों की बैठक हुई। पूर्व में हुई बैठक में तय किया गया था कि क्रशर कारोबारियों से 56 रुपये प्रति कुतंल के हिसाब से खनिज खरीदेगा। लेकिन इस पर कारोबारियों ने अब आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह रेट बेहद कम है। कहा कि क्रशर अगर 60 रुपये प्रति कुतंल के हिसाब से खनिज खरीदने को तैयार होता हैं तो वह लोग नदी से निकासी करने को तैयार हैं। हालांकि कारोबारियों की इस बैठक में दोनों क्रशर संचालक नहीं पहुंचे। कारोबारियों ने कहा कि वे एक साल से रोजगार के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में कम दामों में क्रशर में माल डाला तो उन्हें काफी नुकसान होगा। यहां कारोबारी जीडी खुल्लर, दीपक सुयाल, अशोक मुरारी आदि रहे। वहीं इस दौरान नवनिर्वाचित मां शक्तिमान यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। यहां गोविंद सामंत, पूरन मेहरा, भीम रजवार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *