छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

Spread the love

जिला पुलिस की ओर से सतपुली व थलीसैंण में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सशक्त देश अभियान के तहत पुलिस की ओर से सतपुली व थलीसैंण के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्ष के तरीके सिखाए गए। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं को साइबर के साथ ही अन्य अपराधों के प्रति भी जागरूक किया।
एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पूरे जिले में सशक्त देश अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज घेरुवा, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली व राजकीय इंटर कॉलेज वगवाड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक बताई। कार्यशाला के दौरान पुलिस ने छात्राओं को महिला अपराध, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव व डायल-112 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हौसला ही अपनी सुरक्षा का पहल मूलमंत्र है। इसके बिना हम सब अपनी हिफाजत नहीं कर सके। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति छात्राओं के साथ छेड़छाड़ या अन्य अपमानित व्यवहार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *