रोजगार के लिए हो रहा युवाओं का पलायन: अलका

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्षा अलका पाल का गुरुवार को सितारगंज में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को महंगाई पर घेरते हुए कहा प्रदेश सरकार लगातार रोजगार के अवसर कम कर रही है। राज्य में शिक्षित, प्रशिक्षित युवाओं का पलायन हो रहा है। पहाड़ ही नहीं तराई से भी पलायन जारी है। महंगाई ने रिकर्ड तोड़ दिये हैं। इस दौरान उन्होंने चम्पावत उपचुनाव में भाजपा पर धनबल का सहारा लेने का आरोप लगाया। कहा भाजपा मातृशक्ति का अपमान कर रही है। यहां जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली, सरस्वती बाला, जानकी कोली, सुरेंद्र सिंह, वसीम मियां रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *