पर्यटन मंत्री महाराज ने अपनी विधासनभा को दी करोड़ो की सौगात

Spread the love

कई योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भ्रमण के अंतिम दिन अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होने एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत राज्य योजना मद से एकेश्वर ब्लाक के जनता इंटर कॉलेज ढौण्डखाल में 93.90 लाख रूपये की लागत से बनी किर्ख झ्रकोटा-पिपली मोटर मार्ग के डामरीकरण व पोखड़ा, एकेश्वर, बीरोंखाल ब्लाक में 79.84 लाख रूपये की धनराशि से स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। साथ ही एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत 10 लाख रूपये से बनने वाली जिला योजना मद से तुनाखाल-मानकोटखाल मोटर मार्ग से नौखण्डी संपर्क मार्ग, राज्य योजना मद से 249.29 लाख की लागत से बनने वाले मटियालना पुल से पिलखोरा तक मोटर मार्ग पर दो सेतुओं के निर्माण कार्य द्वितीय चरण तुनाखाल-मनकोटखाल-नौली-पाली मोटर मार्ग जिसकी लागत 357.75 लाख है का डामरीकरण शिलान्यास भी किया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जनसभा में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सतपुली-कोटद्वार मोटर मार्ग की मरम्मत व दीवा डांडा के लिए सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दे गई है। सतपुली में पहाड़ी संस्कृति व शैली के अनुरूप टीआरएच का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार विकास के रोज नये आयाम हासिल कर रही है। गावं-गांव तक ईमानदारी से विधायक निधि पहुंच रही है। कहा कि सुदूर क्षेत्रों में लगातार सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रदेश में पौराणिक धार्मिक स्थलों के सर्किटों को बनाकर हमारी सरकार ने पर्यटन की नई योजनायें शुरू की हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यराज, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, मोहन सिंह चौहान, द्वारिका डंडरियाल, नवल किशोर, देवेंद्र भट्ट, पंकज डोबरियाल, नरेंद्र डंडरियाल, कमलेश कुमार, सविता मुंडेपी, संतोषी देवी, कल्याण सिंह, राजेश मुंडेपी, पवन पंचूरिया, राकेश गौड़, कविता रावत, राम सिंह, महिला मंगल दल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *