राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी 2़19 करोड़ से अधिक की खुराक

Spread the love

नई दिल्ली,एजेंसी। देश में तेजी के साथ टीकाकरण कार्यक्रम का अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सूचित किया था कि उन्हें जुलाई के महीने में कोरोना रोधी वैक्सीन की 12 करोड़ से अधिक खुराक मिलेगी। आज सुबह तक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2़19 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है। वैक्सीन की यह आपूर्ति जुलाई महीने के लिए दी जाने वाली खुराकों में से है।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 6 जुलाई तक लाभार्थियों में सबसे ज्यादा 18 से 44 आयुवर्ग के 10़28 करोड़ लोगों को टीके की पहली डोज दी गई है, जबकि 29़28 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। 45-60 आयुवर्ग के 9़12 करोड़ लोगों को पहली और 1़99 करोड़ लोगों को दूसरी डोज भी लगाई दी गई है।
वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 6़92 करोड़ लोगों को पहली और 2़64 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसी तरह एक करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 73़30 लाख को दूसरी एवं 1़76 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली और 97़12 लाख को दूसरी डोज भी अब तक दी जा चुकी है।
देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,733 नए मामलों का पता चला है। इस दौरान 930 लोगों की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *