गौकशी की रेकी करने आया बदमाश दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद

Spread the love

देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने टी-स्टेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ क्षेत्र में गौकशी के लिए रेकी करने आया था। उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह की टीम ने मोहनपुर चौराहे के पास संदिग्ध हालत में खड़े आमिर उर्फ कल्लू निवासी रुड़की को घेराबंदी कर पकड़ा, जबकि उसका साथी गुलबहार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी में आमिर के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वे पिछले 10 दिनों में टी-स्टेट इलाके में दो बार गौकशी की घटना को अंजाम दे चुके हैं और शुक्रवार रात भी रेकी करने आए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है और फरार साथी की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *