बाजार में भटकी महिला को परिजनों को सौंपा

Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस ने बाजार में भटक रही एक महिला को परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते देर शाम एक स्थानीय व्यक्ति संजय जंग थापा को बाजार में एक महिला भटकती हुई दिखाई दी। वे महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां महिला कांस्टेबल राखी ने पूछताछ की तो महिला ने स्वयं को लोहाघाट निवासी मालती देवी और भाई का नाम संजय पुनेठा बताया। इसके अलावा महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। महिला कांस्टेबल ने खोजबीन की तो उक्त महिला का चकरपुर खटीमा की मूल निवासी निकली। फोन पर वार्ता के दौरान भाई संजय पुनेठा ने बताया कि महिला मकर संक्रान्ति पर्व के लिए सीमांत जनपद आई थी, जो भटक गई है। बाद में संजय पुनेठा के कहने पर महिला को पुलिस कर्मी ने रिश्तेदार गुप्ता तिराहा निवासी मनोज पुनेठा को सौप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *