गुमशुदा बालक को परिजनों के किया सुपुर्द

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गुमशुदा एक बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। बालक टीम को नजीबाबाद रोड में सड़क किनारे रोते हुए मिला था।
उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि नजीबाबाद चौराहे के समीप एक बालक सड़क किनारे बैठक रो रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने बालक से जानकारी लेते हुए उसके स्वजनों के बारे में जानकारी लेनी चाही। लेकिन, बालक पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद टीम बालक को लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यालय में पहुंच गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम के सदस्य बाजार में बालक के स्वजनों की खोज में निकल गए। इस दौरान टीम को गोविंदनगर के समीप दो महिलाएं परेशान स्थिति में किसी की खोज करते हुए नजर आए। पूछताछ में एक महिला ने बताया कि वह कोटद्वार शादी में आए हुए थे। लेकिन, रास्ते में उनका पोता अरमान कहीं खो गया है। जब पुलिस ने महिला को बालक की फोटो दिखाई तो उन्होंने उक्त बालक को पहचान किया। जिसके बाद पुलिस ने बालक को उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *