लापता विवाहिता पहुँची थाने

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। सतपुली से 24 अक्टूबर करवा चौथ के दिन से गायब विवाहिता सोमवार को स्वयं थाने में पहुंच गई। विवाहिता के ससुराल जाने से इनकार करने पर दोनों पक्षों की लिखित सहमति के बाद विवाहिता को उसकी मां को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सतपुली निवासी रजनी देवी 26 वर्ष पत्नी प्रीतम सिंह बिना बताये घर से कहीं चली गई थी। जिसकी एफआईआर रजनी देवी के पति प्रीतम सिंह ने सतपुली थाने में उसी दिन दर्ज करवाई थी। पुलिस की तफ्तीश जारी थी, कि सोमवार दोपहर को अचानक गुमशुदा रजनी देवी थाने में पहुंच गई। और स्वयं की मर्जी से अपने परिचित के यहां जाने की बात कहकर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा ससुरालियों व मायके से महिला की मां को बुलाया गया। दोनों पक्षों के लिखित सहमति के बाद महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *