पुलिस कर्मी ने लौटाया खोया पर्स

Spread the love

चम्पावत। नगर में कोविड कफ्र्यू में ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी हेम माहरा ने एक बार फिर आईटीबीपी के जवान का रुपयों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। बुधवार को यातायात की ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी हेम माहरा को स्टेशन बाजार में रुपयों से भरा पर्स मिला। उन्होंने काफी देर तक पर्स के असली स्वामी की खोजबीन करनी शुरू कर दी। उन्होंने लोगों से भी जानकारी लेकर लोगों को बताया। बाद में पर्स में मिले कागजों के अनुसार माहरा ने फोन कर असल स्वामी नंदन सिंह चमियाल निवासी देवीधुरा को बुलाकर पूरी पूछताछ की और पर्स को उसे लौटाया। लोगों ने बताया कि माहरा ने इससे पहले भी कई बार लोगों के पर्स और खोये हुए सामान को लौटाने पर मदद की। लोगों ने माहरा को एक बार फिर से सम्मानित करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *