विधायक ने दी आर्थिक सहायता

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के नेत्रसलान गांव में सर्पदंश से जान गंवाने वाले युवक के परिजनों की मदद को विधायक पूरन फत्र्याल ने हाथ बढ़ाया है।
बीते 12 मई को नेत्र सलान निवासी शिवराज सिंह (30) पुत्र केदार सिंह की सांप से काटने पर मौत हो गई थी। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने शनिवार उनके परिजनों से मिलकर उनको फौरी तौर पर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। विधायक ने वन विभाग को जल्द पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए। गांव के महेश सिंह, भवान सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है। प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द पीड़ित परिवार को सहायता दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *