विधायक धन सिंह हुए नागराजा मंदिर की पूजा में शामिल हुये

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी उनियाल-पुरसोल गांव में भगवान नागराजा मंदिर के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये। इस मौके पर विधायक डा नेगी ने कहा कि चम्बा शहर के नजदीक स्थित यह गांव 20 साल से सड़क से वंचित था। जिसके लिए 47 लाख स्वीकृत करवाकर मखलयानु चेक होते हुये उनियाल-पुरसोल गांव तक 5 किमी सड़क का निर्माण तत्परता से ग्रामीणों की भावनाओं के अनुरूप करवाया गया। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत मिल रही है। विधायक ने कहा कि गांव को सड़कों से जोड़ने के साथ ही हल घर नल योजना और हर बुथ को कोरोना मुक्त करवाने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन करवाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान गौरव गुसाईं, मंडल मंन्त्री बबलू कुंवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बरवान, गोपाल सिंह मखलोगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *