विधायक ने किया जल परीक्षण प्रयोगशाला के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत बागवान में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के लिए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक कंडारी ने बताया कि 45 लाख 94 हजार रुपये की लगात से प्रयोगशाला के लिए भवन निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र में प्रयोगशाला बनने से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को जल परीक्षण की सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक श्रीनगर और देहरादून में ही पानी का परीक्षण किया जाता था, लेकिन अब देवप्रयाग के बागवान में भी लोग पेयजल का परीक्षण कर सकेंगे। कहा कि देवप्रयाग का प्रत्येक गांव हर घर नल हर घर जल से जुड़ गया है। कहा कि किसी भी गांव में पेयजल की किल्लत न हो इसको लेकर वह कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर जिला मंत्री नरेन्द्र कुंवर, प्रधान नरेश कोठियाल, केदार बिष्ट, रणजीत सिंह जाखी, विनोद रावत, देवेंद्र बलूनी, दीपक राणा, पंकज उनियाल मैजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *