जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यमकेश्वर विधायक श्रीमती ऋतु खंडूडी भूषण ने द्वारीखाल ब्लॉक के खेड़ा-ढुडया सड़क का वर्चुअल के माध्यम से शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं हर जगह उपलब्ध हो, इसके लिए तमाम योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है।
विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल ने बताया कि सड़क निर्माण से ढुड्या, ह्युंलगी, तिलफरया के लगभग 150 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सड़क बनने से यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में विधिवत रूप से पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, ग्राम प्रधान सुमा देवी, नरेश नैथानी, रविंद्र रावत, हरीश रावत, मनोज बलूनी, उप प्रधान विनोद सिंह राणा, प्रेम सिंह रावत, नीमा देवी आदि उपस्थित रहे।