विधायक ने किया ठंठोली सड़क का शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ठंठोली सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। विधायक ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि जल्द ही अन्य गांव को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पूर्ण सहयोग से ही क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं। विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल ने बताया कि 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण 158.85 लाख की लागत से किया जाएगा। सड़क निर्माण से ठंठोली रनेथ, बाडियूं के लगभग 100 परिवारों को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से शिक्षा रोजगार यातायत कृषि क्षेत्र में अनेक लाभ मिलेंगे। इस मौके पर मंडल महामंत्री नरेश नैथानी, सुखपाल नेगी, रूपचंद जखमोला सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *