प्रदेश में सर्वाधिक वैक्सीनेशन लगवाने का खिताब राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नाम

Spread the love

रुद्रपुर। कोरोना वैश्विक महामारी की लड़ाई में सर्वाधिक वैक्सीनेशन लगवाने का खिताब राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने पूरा कर लिया है। राज्य में सर्वाधिक दूसरे दिन ही 2300 वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के साथ ही ब्यास प्रबंधन कमेटी ने टीकाकरण जारी रखने का आह्वान किया है। सेवादारों और टीकाकरण लगवाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल सहित वैक्सीनेशन व्यवस्थापक भारत भूषण चुघ ने लोगों का उत्साहवर्धन कर टीकाकरण का आह्वान किया है। जिला एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सत्संग ब्यास में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में प्रदेश के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण नौ मई तक चला था और 10 मई से 18 वर्ष से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके दूसरे दिन यानी मंगलवार को 2300 युवाओं को वैक्सीन लगाकर लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कराया। जबकि ब्यास व्यवस्था कमेटी ने दो हजार का लक्ष्य रखा था। टीकाकरण के तीसरे दिन बुधवार को भी 18 वर्ष से ऊपर और 900 के करीब 45 वर्ष से ऊपर वाले कुल 1300 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान विधायक ठुकराल, एरिया सेकेट्री हरीश सेतिया, ब्यास की व्यवस्था संभाल रहे चुघ परिसर पहुंचे और लोगों से वैक्सीन लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया पूरे प्रदेश में महज दो दिन में ही वैक्सीनेशन केन्द्र पर टीकाकरण का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। राधा स्वामी सत्संग रुद्रपुर सेंटर ने प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सराहनीय है। अब तक 10 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस मौके पर रतन शर्मा, दीपक गुंबर,संजीव गांधी,सतीश अरोरा,वरुण मदान, परमजीत कटवाल, राजेश ग्रोवर, प्रिया जोशीरामलाल पाहवा, रवि वर्मा, अनिल अरोरा, संजीव गांधी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *