मां का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- मैं बस अपने बेटे को वापस चाहती हूं;

Spread the love

नौसेना कर्मी साहिल वर्मा मुंबई में भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हो गए। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा का रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि भारतीय नौसेना ने गुरुवार (29 फरवरी) को उन्हें बेटे के लापता होने की जानकारी दी। इस मामले में परिजनों ने सीबीआई की जांच की मांग की है।
सितंबर 2022 में साहिल वर्मा भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। परिजनों ने बताया कि आखिरी बार 25 तारीख को उनकी बात साहिल से हुई थी। वह 26 फरवरी को जहाज से सेलिंग के लिए रवाना हुए। 27 तारीख को सुबह साढ़े सात तक वह जहाज में थे लेकिन, इसके बाद किसी को नजर नहीं आए। घर वालों को 29 फरवरी को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि नियम अनुसार उन्हें 24 घंटे में इसकी सूचना दी चाहिए थी।
साहिल की खोज के लिए खंगाले जा रहे जहाज के कैमरे
साहिल वर्मा के पिता सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्हें तब पता चला जब शिप कैप्टन का फोन आया कि उनका बेटा लापता हो गया है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझसे (अधिकारी) कहा कि हमें साहिल के बारे में जल्द सूचित किया जाएगा। तलाशी अभियान चल रहा है। उन्हें ये भी बताया गया है कि साहिल के जहाज से कूदने या कहीं जाने की घटना भी किसी कैमरे में कैद नहीं हुई है।
इस घटना से सदमे में उनकी मां रमा कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, ‘मैं बस अपने शालू (साहिल का उपनाम) वापस चाहती हूं। वह एक मेधावी छात्र था और हमेशा अनुशासित रहता था। हमें नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ है। उन्हें पता लगाना चाहिए कि वह कहां हैं।’
19 वर्षीय साहिल के भाई शिवम ने बताया कि वह 26 तारीख को मुंबई से आईएनएस कोच्चि जहाज में सेलिंग के लिए रवाना हुआ। लेकिन, वह अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। वह अपने भाई का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना अधिकारियों से बात कर रहे हैं।
पश्चिमी नौसेना कमान ने एक बयान में कहा, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, साहिल वर्मा, सीमैन कक, 27 फरवरी 24 से तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना जहाज से समुद्र में लापता होने की सूचना मिली है। नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया है। विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *