लीलम में भूस्खलन से भरभराकर गिरा पहाड़

Spread the love

-हादसे के बाद तीन गांवों को जोड़ने वाली लीलम-पातों सड़क में यातायात बंद
पिथौरागढ़। चीन सीमा से करीब लीलम में बारिश थमने के बाद भूस्खलन से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मंगलवार हुए इस हादसे के बाद तीन गांवों को जोड़ने वाली लीलम-पातों सड़क में यातायात बंद हो गया है। इधर सूचना के बाद प्रशासन की टीम सड़क खोलने में जुटी हुई है। तहसील मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर लीलम में गोरी नदी के समीप मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंद सेकेंड में देखते ही देखते पहाड़ का बड़ा हिस्सा भूस्खलन से सड़क पर आ गिरा। पूर्व प्रधान बाला सिंह रलमाल ने बताया कि भू्स्खलन के बाद लीलम-पातों सड़क में यातायात पूर्णतया ठप हो गया है। यह सड़क पांतों के साथ ही बुई, रालम आदि गांवों को जोड़ती है। बताया कि अब जब तक सड़क में आवाजाही सुचारू नहीं हो जाती तीनों गांवा में रहने वाले 11से अधिक आबादी को तीन किमी से अधिक पैदल चलना होगा। रलमाल ने बताया कि सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही रालम ग्लेशियर में ट्रेकिंग पर जाने वाले ट्रेकरों को भी दिक्कत उठानी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *