कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन मात्र नौटंकी : बिष्ट

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा जिला पंचायत में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन मात्र नौटंकी है। वह जनता को बरगलाना चाहती है। उन्होंने कहा भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ है। लेकिन वह सदन के मामले में राजनीति नहीं चाहती है। कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी अपने कार्यकाल को देखें। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा पूर्व अध्यक्ष ऐठानी अपनी पत्नी को अध्यक्ष न बना पाने के गम को भुला नहीं पा रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं। कहा विपक्षी सदस्यों को अध्यक्ष के कार्यों से दिक्कत थी तो वह अध्यक्ष या सदन के भीतर बात रखते, लेकिन उन्होंने आंदोलन ही किया। उन्होंने कहा उनकी बातें सदन की है तथा भाजपा चाहती है इस पर सदन पर चर्चा हो। लेकिन कांग्रेस के पास विकास का मुद्दा नहीं है तो वह सड़क पर राजनीति कर रही है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आंदोलन समेत पूर्व विधायक के उपवास को नौटंकी करार दिया। जिपं अध्यक्ष बसंती ने कहा वे सदन के भीतर सदस्यों की मांग को सुनने को तैयार हैं। तीन बार उन्होंने वार्ता का प्रयास किया, पर कांग्रेस ब्लेक मेलिंग पर उतर आई है। वाहन नीलामी आरोप पर अध्यक्ष ने कहा वाहन की कीमत वे नहीं बल्कि तकनीकी अधिकारी तया करता है। कहा इसके लिए जो समिति बनी है, वह पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में बनाई थी। उन्होंने कहा वे ईमानदारी से काम कर रही हैं और करती रहेंगी। यहां जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार और एडवोकेट सुरेश कांडपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *