पूर्व सैनिक संगठन का आंदोलन 56वें दिन भी जारी रहा

Spread the love

पिथौरागढ़(। पर्यावरण बटालियन विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का आंदोलन 56वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल खडे किए और बटालियन के विस्थापन को रोकने की मांग उठाई। रविवार को टकाना रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक संगठन का आंदोलन 56वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सम्मान यात्राएं निकाली जा रही हैं, बड़े-बड़े मंचों से सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान की बातें की जा रही हैं। धरातल में अपने अधिकारों के लिए बैठे पूर्व सैनिकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर मंच से सैनिकों के त्याग और बलिदान की बात करना आसान है, लेकिन जब वही सैनिक अपने अधिकार और अपने क्षेत्र के भविष्य की बात करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जा रहा है। सरकार को दिखावे की राजनीति को छोड़कर धरातल पर वास्तविक मुद्दे की समस्या का समाधान करना चाहिए। इस दौरान सीनियर सिटीजन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खनका,गिरधर सिंह बिष्ट,रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर महर,राजेंद्र सिंह जोरा,बलवंत सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, महादेव गिरी, नारायण दत्त भट्ट, घनश्याम जोशी, कृष्णानंद जोशी, लाल सिंह खनका,मोहन राम सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *