पुलिया क्षतिग्रस्त होने से चार गांवों का आवागमन बंद

Spread the love

चम्पावत। बनबसा के बमनपुरी इलाके में पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से चार गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को तमाम प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने संबंधित विभाग को मामले से अवगत करा दिया है। ग्राम प्रधान भावना नेगी ने बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद पुलिया का बीच का हिस्सा टूट गया है। जिससे पुलिया के गिरने की संभावना बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस पुलिया से होते हुए आनंदपुर, पंतागोठ और चंदनी समेत बमनपुरी गांव के लोग आवगमन करते हैं। बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यहां से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। प्रधान ने लोनिवि के जेई को पत्र सौंप पुलिया की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *