रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Spread the love

बागेश्वर। टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने अपनी मांग के समर्थन में यहा प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिले का विकास रेल आने के बाद ही होगा। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी सभा में बागेश्वर तक रेल लाने का वादा किया था। अब वह वादा पूरा करें। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने की स्वीत और सर्वे के बाद भी रेल लाइन के निर्माण को स्वतंत्रता के बाद देश की सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि सामरिक महत्व की इस रेल लाइन की कुमाऊं को सख्त जरूरत है। रेल लाइन का निर्माण होने से व्यापारियों, सैनिकों और क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। समिति ने केंद्र सरकार से जल्द रेल लाइन निर्माण के लिए बजट आवंटित करने और निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से रेल लाइन निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने,जल्द एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने, युवाओ को संघर्ष समिति से जोड़कर पहाड़ के विकास के लिए जन आंदोलन चलाए जाने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजने पर सहमति बनी। बैठक में महासचिव,हयात सिंह मेहता, हरीश सोनी, केशवानंद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा,चरण सिंह बघरी, मोहन चंद्र उप्रेती, सोबन सिंह सुगड़ा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, छात्र नेता हेमलता दानू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *