एलिवेटेड मार्ग नहीं बनने तक जारी रहेगा आंदोलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भले ही उच्चतम न्यायालय की ओर से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी हो। लेकिन, मार्ग निर्माण को लेकर धरने पर डटे लोग मार्ग एलिवेटेड बनाने से नीचे कोई समझौता नहीं करना चाहते। मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर लोगों का धरना जारी है। लोगों ने मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
मार्ग निर्माण को लेकर पिछले कई माह से स्थानीय लोग चिल्लरखाल वन चौकी के समीप धरना दे रहे हैं। 12 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी। लेकिन, धरने पर डटे लोगों ने धरातल पर मार्ग एलिवेटेड नहीं बनने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रवीन थापा ने बताया कि लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग कोटद्वार के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। ऐसे में न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी है। लेकिन, स्थानीय लोग केवल एलिवेटेड मार्ग ही चालते हैं। इससे नीचे कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि मार्ग को व्यवसायिक वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाना भी अति आवश्यक है। यदि मार्ग एलिवेटेड बनता है तो स्थानीय लोगों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *