यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय

Spread the love

उत्तरकाशी। यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में गुरुवार को बड़े धूमधाम से यमुना जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त भी तय किया गया। शुभ मुहूर्त के तहत विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार 30 अप्रैल को अक्षय तृतिया के पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह 11 : 55 मिनट पर खुलेंगे। गुरुवार को यमुना जन्मोत्सव के मौके पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। शुभ मुहूर्त के तहत विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार 17 गते बैसाख अक्षय तृतिया शुक्ल पक्ष बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को रोहिणी नक्षत्र शुभ योग पर सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर ग्रीष्म काल के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के पर्व पर इसी दिन शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यमुनोत्री धाम में पहुंचने पर विधिवत हवन पूजा अर्चना के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मौके पर यमनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, कुलदीप, गौरव श्रवण, ममलेश, पंकज उनियाल, शेखर उनियाल आदि तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *