शहीदों के नाम पर किया हि.यु.वा ने सावन का जलाभिषेक

Spread the love

देहरादून। हिन्दु युवा वाहिनी ने सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर शहीदों के नाम पर हरिद्वार से एक कांवड़ लाकर तिलक रोड स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया। महानगर अध्यक्ष मनीष मारवाह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में हिन्दु युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द वाधवा ने कहा कि यह सनातन धर्म की परम्परा है, जो अपनी संस्कृति, त्योहारों में भी अपने देश की सुख समृद्धि चाहते हैं। सनातनी अनुयायी अपने पर्वों में भी देशभक्ति को जोड़कर चलते हैं, कुछ लोग इसे भी राजनैतिक फायदे के लिए परम्परा को तोड़ने की बात करते हैं। वाहिनी के संगठन महामन्त्री जीतु रन्धावा ने कहा कि हिन्दु धर्म संस्कृति कोई आक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंगल वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नीलम त्यागी ने शिवलिंग पर दूध अर्पित कर सभी देशवासियों को सावन माह की बधाई दी। मंगल वाहिनी संगठन महामन्त्री भाग्यश्री भट्ट, हिन्दु युवा वाहिनी के गढवाल मण्डल अध्यक्ष राजाराम, अमित भाटिया, गौरव त्रिपाठी, सुधीर चौधरी, रविन्द्र रावत, मंगल वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रिया राठौर, प्रदेश सचिव रेखा रावत, स्वाति उनियाल, गीता साहनी, मीनाक्षी मेहता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *