सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रिखणीखाल की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। कहा कि सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी जनता का शोषण कर रही है।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी जन हितों के बजाय जनता के शोषण का कार्य कर रही है। रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा के अभाव में पहाड़ों से लगातार पलायन जारी है। महंगाई व बेरोजगारी ने जनता का जीना भी मुहाल कर दिया है। कहा कि कांग्रेस की मजबूती व सत्ता परिवर्तन के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा। कहा कि प्रदेश में लगातार पलायन का दौर जारी है। सरकार केवल विज्ञापनों में ही बेहतर रोजगार देने के दावे कर रही है। जबकि, हकीकत यह है कि पहाड़ का युवा रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ रहे हैं। पहाड़ में जंगली जानवर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन ग्रामीणों को जंगली जानवर निवाला बना रहे हैं। लेकिन, सरकार लापरवाह बनी हुई है। इससे पता चलता है कि सरकार को लोगों के जीवन से भी कोई मतलब नहीं रह गया है। कहा कि अब समय आ गया है जब आमजन को सरकार के खिलाफ एकजुट होना होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भी संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *