देवाल व्यापार की नई कार्यकारिणी ने किया शपथ ग्रहण

Spread the love

चमोली। देवाल उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली। प्रान्तीय उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल ने शपथ दिलाई। शपथ नवनिर्वाचित व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, महामंत्री चंद्र शेखर मिश्र, उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, कोषाध्यक्ष बख्तावर सिंह ने ली है। सभी नवर्निवाचित कार्यकारिणी का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। व्यापारियों के शपथ से पहले प्रार्थना की व हिमालयन पब्लिक सकूल के छात्रों ने स्वागत गीता गाया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि देवाल बाजार को एक आर्दश व साफ सुंदर बाजार बनाया जाएगा। साथ ही व्यारिक हितों में काम किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल ने पूर्व व्यापार संगठन देवाल के अध्यक्ष केडी मिश्र को जिला संगठन मंत्री के लिए मनोनित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रान्तीय उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रदेश मंत्री डिगपाल सिंह, जिला मंत्री अनील डिमरी,जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, चुनाव प्रभारी गुलाब रावत, प्रमुख डा, दर्शन दानू, पुष्कर बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, नंदी कुनियाल, इन्द्र सिंह राणा, गणेश मिश्र, केशर सिंह, प्रकाश परिहार, गीता मेहरा, चम्पा देवी, मुकेश, मोनिका,तेजपाल रावत, भुवन बिष्ट, दीपू, भरत सिंह, हेमू सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *