नए ट्रैफिक प्लान का एक सप्ताह तक होगा ट्रायल

Spread the love

देहरादून। स्कूल के खुलने और छुट्टी के समय से लिए बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान का एक सप्ताह तक ट्रायल होगा। ट्रायल के दूसरे दिन भी शहर में काफी राहत रही। हालांकि, कुछ स्कूलों के बाहर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है। इस प्लान पर एक सप्ताह का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दूसरे दिन भी सुबह के समय ट्रैफिक सामान्य रहा, लेकिन स्कूलों के छुट्टी के दौरान जाम की समस्या बनी। कुछ स्कूलों के बाहर पांच से दस मिनट के लिए जाम लगा। हालांकि, पहले की अपेक्षा बहुत कम समय के लिए जाम लगा। सर्वे चौक, बुद्धा चौक, एमकेपी चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, राजपुर रोड क्षेत्र में भी वाहन रुक-रुककर चले। सीओ ट्रैफिक अनुज का कहना है कि स्कलों के समय में बदलाव के बाद ट्रैफिक में काफी सुधार हो गया है। अभी एक सप्ताह का ट्रायल चल रहा है। इसमें जो कमियां होंगी, उनको दूर किया जाएगा।
ईसी रोड पर सेना ट्रक खराब
ईसी रोड स्कूलों की छुट्टी के समय सेना का ट्रक खराब हो गया। जिससे सड़क के एक लेन अवरुद्ध हो गई। इससे सड़क पर दोनों तरफ से जाम की समस्या बनी। लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी।
प्लान की असली परीक्षा सोमवार को
पुलिस के नए प्लान की असल परीक्षा सोमवार को होगी। सोमवार को सभी स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक का दबाव भी अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा रहता है। ऐसे में पुलिस को प्लान को सफल बनाने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है।
स्कूलों के समय में बदलाव के बाद ट्रैफिक में सुधार हुआ है। ईसी रोड पर सेना का ट्रक खराब हुआ है, जिसकी वजह से स्कूलों की छुट्टी के दौरान जाम लगा है। -अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून(आरएनएस)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *