जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य को सलाम करते हुए जनपद पौड़ी के एक अधिकारी ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। ग्राम्य विकास विभाग में परियोजना अर्थशास्त्री के पद पर सेवारत दीपक रावत ने वेतन से 1 लाख की धनराशि राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान दी हैं।
ग्राम्य विकास विभाग पौड़ी में सेवारत परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत ने अपने वेतन से 1 लाख की धनराशि राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान दी है। दीपक रावत ने कहा कि भारतीय सेना देश की आन, बान व शान है। सेना के सहयोग के लिए यह मेरा छोटा सा योगदान है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को पर्यटक सैर पर पहुंचे थे। जहां आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया। हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। जबकि बड़ी संख्या में पर्यटक घायल हो गए थे। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बीते 6 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए आंतकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। वेतन से सहयोग राशि दान किए जाने के लिए उन्होंने डीडीओ पौड़ी को पत्र भेजा है। दीपक रावत पौड़ी के रहने वाले हैं।