पुरानी पेंशन बहाली को निकालेंगे परिवर्तन रैली

Spread the love

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बाहली संयुक्त मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा नहीं सुलझने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बाहली संयुक्त मोर्चा ने सात दिसंबर को देहरादून में परिवर्तन रैली निकालने की चेतावनी दी है। कहा कि सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारी व अधिकारियों से एकजुट होने की भी अपील की गई।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा है कि 23 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा नहीं सुलझाने पर 7 दिसंबर को देहरादून में परिवर्तन रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही आर-पार का आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे कर्मचारियों को पूरा विश्वास है कि 23 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। कहा कि मोर्चो पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहा है। इसके तहत कई आंदोलन भी किए जा चुके हैं, लेकिन सरकार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। कहा कि कर्मचारियों को पूरा विश्वास है कि 23 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। कहा कि कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा हल नहीं होने पर 7 दिसंबर को परिवर्तन रैली निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *