युवती से छेड़छाड़ करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में एक दिन पूर्व ही युवती की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें युवती ने बताया कि उस्मान नाम का एक युवक पिछले कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। यही नहीं, युवक उसे देखकर आपत्तिजनक हरकतें भी करता है। विरोध करने पर युवक गाली-गलौच करता है। उसने युवक की शिकायत उसके स्वजनों से भी की। लेकिन, उन्होंने भी उसे नहीं समझाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि युवती की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रसीदिया मस्जिद निवासी उस्मान को गाड़ीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *