संगठन ने निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शैलशिल्पी विकास संगठन के वरिष्ठ सलाहकार पदमपुर सुखरो निवासी आनंदमणि के आकस्मिक निधन पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम साँस ली। उनका देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।संगठन अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि उन्होंने उत्तर-प्रदेश पुलिस में एक उत्कृष्ट कार्मिक के रूप में अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से अपना योगदान देते रहे और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूल सिद्धांतों पर चलते रहे। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में महासचिव सतीश प्रकाश ,उपाध्यक्ष विनीता भारती, अनिल कुमार, ललिता प्रसाद, दीपचंद और रविन्द्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *