संगठन ने बलदेव सिंह आर्य को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सांसद रहे बलदेव सिंह आर्य की 33वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दुगड्डा में बालिका इंटर कॉलेज का नाम बलदेव सिंह आर्य के नाम पर रखने का स्वागत किया गया।
सोमवार को दुगड्डा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने बलदेव सिंह आर्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। पूर्व प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बलदेव सिंह आर्य के योगदान को याद किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि समाज हित में दिए गए बलदेव सिंह आर्य के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह सदैव गरीब व असहाय लोगों की आवाज बनते रहे। संगठन ने बालिका इंटर कालेज दुगड्डा का नाम बलदेव सिंह आर्य के नाम पर रखे जाने का भी स्वागत किया। कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को बलदेव सिंह आर्य के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस मौके पर रेणू सुंद्रियाल, जयेदवी मानव, शिवकुमार, डा. मनोज सिंह आर्य, अंशु जैन, अतुल अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, केसीराम निराला, राम चंद्र, अनिल कुमार, अमित चौहान, जगमोहन सिंह रावत, काशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *