संगठन ने सावित्री बाई फुले को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सदस्यों ने सावित्री बाई फुले के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को सावित्री बाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिम्मलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानंद भारती स्मृति पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं के लिए शिक्षा का प्रकाश फैलाया। वह विभिन्न सामाजिक बुराईयों से लड़ते हुए दबे-कुचले व वंचित समाज की आवाज बनी। कहा कि भारत सरकार को सावित्रीबाई फुले के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा देवी ने कहा कि युवाओं को देश की सेवा में अपना योगदान देने वालों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से सावित्रीबाई फुले की जीवनी को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर विरजा देवी, सुमन देवी, अनूप कुमार पाठक, जगदीश राठी, शिवकुमार, आशीष कुमार, सतीश कुमार, हर्ष कुमार, सोमपाल सिंह, किरन देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *