संस्था ने किया पौधा रोपण, संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कल्पतरु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से सिताबपुर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
संस्था ने आंवला, आम, इमली, कटहल, लीची सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना मजेड़ा व सचिव साधना कुकरेती ने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कलावती बिष्ट, दीपा नेगी, ममता भारती, सुनीता जोशी, सुशीला रावत, विमला काला, विनोद, राकेश राज, देवेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *