महेंद्र भट्टे के अध्यक्ष बनने से मजबूत होगा संगठन: रावत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के जिला अध्यक्ष संपत रावत ने कहा कि महेंद्र भट्ट को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा कि महेंद्र भट्ट अपनी सांगठनिक कार्य करने के तरीके और सरल व्यक्तित्व के चलते ही उनको शीर्ष नेतृतव के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हैं। कहा कि जल्द ही पौड़ी कार्यकारिणी द्वारा उनका दिव्य ओर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, पाबौ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पाबौ बाजार में खुशी जताई और आतिशबाजी की।
पदाधिकारियों ने कहा कि महेंद्र भट्ट को प्रदेश संगठन की बागडोर सौंपने से संगठन को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभवों से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार होगा। पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान के प्रति भी आभार जताया। पाबौ बाजार में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया और बाहर आतिशबाजी की। मंडल कोषाध्यक्ष संजय नौटियाल और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष पोखरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल, रूप सिंह भंडारी, हरेंद्र कोहली, भरत सिंह, धनवीर नेगी, मनवर सिंह, बलबीर सिंह, गंगा सिंह, रमेश भंडारी, मातवर सिंह, दिनेश रावत, संजय चमोली, डा. नरेंद्र रावत, भैरव सिंह गुसाई, जयप्रकाश, विमल नेगी, लीला रावत, दिगंबर प्रसाद, मनोज नेगी, त्रिलोक सिंह, जय सिंह, कुलवीर सिंह, पूरण सिंह भंडारी, विवेक सिंह, गुलाव सिंह, पुष्पा देवी, अंजलि देवी, बबली देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *