समाज के अधिकारों को संघर्ष करेगा संगठन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन के स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाजिक कार्यों के लिए राजेश सिंह राज कोली को शैल शिल्पी जन सरोकार सम्मान दिया गया।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत पौड़ी अध्यक्ष शांति देवी ने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में संगठन का विस्तार किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रो. वी सी शाह ने शिल्पकार समाज के कम होते अधिकारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाना चाहिए। इस दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन का विस्तार करते हुए सभी जनपदों में शाखाएं स्थापित करने की बात कही। अध्यक्ष विकास आर्य ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। मौके पर समाज सेवी राजेश सिंह राजा कोली को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर शैल शिल्पी जन सरोकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री, अनूप कुमार, सतीश प्रकाश, के सी राम निराला, जगदीश राठी, मनवर लाल भारती, सोहन लाल, आशुतोष टम्टा और शिवचरण आर्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *