नागरिक मंच के लोगों ने नगर की समस्याओं पर चर्चा की

Spread the love

नई टिहरी। नागरिक मंच नई टिहरी के पदाधिकारियों ने बैठक कर नगर की समस्याओं पर चर्चा की। मंच पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में चार प्रस्ताव पास कर निराकरण हेतु शासन-प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया है। रविवार को नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल के नेतृत्व में नई टिहरी के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में सभी लोगों ने शासन-प्रशासन से नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में मंच की ओर से निर्णय लिया गया कि चौत्र मास में हिन्दु नव वर्ष धूमधाम मनाया जाऐगा। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था एंव नगर में लावारिश गौ वंश के लिये उचित व्यवस्था न किये जाने रोष जताया। नगर के कुलणा मार्केट के समीप केंद्रीय विद्यालय की भूमि पर, मोलधार स्थित के ब्लक, टीला साहिब गुरुद्वारा के समीप की भूमि पर खेल मैदान बनने, बांध विस्थापितों और प्रभावितों को आवंटित भूमि के समीप अवशेष भूमि का जल्द आवंटन करने, एआरटीओ दफ्तर को बौराड़ी स्थित अन्तर्राज्जीय के खाली भवन और भूमि पर शिफ्ट करने की मांग प्रशासन से की गई।
बैठक में बाद मंच से जुड़े लोगों ने मंच के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी के पत्नी के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुये दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। बैठक में संरक्षक चंड़ी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला,जगजीत नेगी, नरोत्तम जखमोला, दिवान सिंह नेगी, ड़यूएस नेगी, देवेन्द्र नौडियाल, अतीक अहमद, ओम प्रकाश रतूड़ी, किशोरी लाल चमोली, प्रीति सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *