भाजपा के झूठे वायदों से त्रस्त जनता उन्हें करारा सबक सिखाएगी: खर्कवाल

Spread the love

-भाजपा के कुछ कार्यकर्ता अपनी पार्टी के भीतर घुटन सी महसूस करने लगे हैं
चम्पावत। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने भाजपा के प्रति हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। टनकपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सत्ता पक्ष पर वार करते हुए कहा है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता अपनी पार्टी के भीतर घुटन सी महसूस करने लगे हैं। पूर्व विधायक ने ककराली गेट के समीप ग्रामीणों से जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीते साढ़े चार साल से सत्ता पर काबिज लोगों ने चम्पावत जिले के विकास के पहिए को पूरी तरह रोक दिया है। कहा कि आज हालात यह हैं कि जिला स्तर के अफसर उनकी एक नहीं सुन रहे और ना ही पूर्ण बहुमत की सरकार होते हुए उनका आलाकमान। पूर्व विधायक ने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जनता इनके कामों का हिसाब मांग रही है। कहा कि भाजपा नेताओं को उनके दस साल का हिसाब देखना है स्कूल, कॉलेज, सड़क, अस्पताल, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि योजनाओं को देख लें। आरोप लगाया कि भाजपा के झूठे वायदों से त्रस्त जनता उन्हें करारा सबक सिखाएगी। खर्कवाल ने कहा कि जिस तरह से भीतरखाने सत्ता पक्ष का संगठन बिखर रहा है, कहीं न कहीं उनमें हार का डर जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *