कपोलस्यूं पट्टी में भालू के आतंक से सहमे लोग, शाम होते ही दुबक रहे घरों में

Spread the love

जयन्त प्रतिनधि।
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के कपोलस्यूं पट्टी के लोग इन दिनों भालू के आतंक से परेशान हैं। लोग भालू के आतकं से सहमे हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक असवाल ने ग्रामीणों को भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
जिलाधिकारी से मुलाकात कर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कहा कि विकासखंड कल्जीखाल के कपोलस्यूं पट्टी के लोग इन दिनों भालू के आतंक से सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पट्टी के इड़गढ़ नदी के दोनों छोर पर बसे तोली, घीड़ी, कदोला, मौसीन, डालीगाढ आदि गाँवों के लोग भालू के आतंक से परेशान हैं। कहा कि भालू के भय से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गयी है। यहां तक कि भालू के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। कहा कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा वन विभाग को अवगत करा दिया गया था। लेकिन वन विभाग ने ग्रामीणों को भालू भगाने के लिए पटाखे पकड़ा दिए। जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से लोगों को भालू के आतंक से निजात दिलाए जाने के मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *