इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

-मानकों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार व यूजीसी के ओर से जारी मानकों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की है। शुक्रवार को सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र ह्रदयेश अवस्थी ने कहा कि विवि प्रबंधन की ओर से परीक्षाओं के आयोजन के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें प्रतिदिन दो पालियों में 2 परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि अधिकांश युवाओं को अभी कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगी है और युवा सड़क बंद होने के कारण अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। कहा कि कोविड़ काल में अधिकांश कक्षाएं ऑनलाइन मोड़ में ही संचालित की गई है। छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं ऑनलाइन मोड़ में नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान जयकृष्ण,सागर खड़ायत,रोहित जोशी,अंगद धामी,मनीष,सचिन दानू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *