धारचूला में खाली सिलेंडरों के साथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने नगर में खाली सिलेंडरों के साथ रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष नारायण दरियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। शनिवार को यहां रैली निकालकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा सरकार ने उज्जवला गैस कनेक्शन बांटकर अपनी पीठ थपथपाई थी। लेकिन उसके दाम इतने बढ़ा दिए कि निर्धन व आम परिवार के लिए सिलेंडर भर पाना मुश्किल हो गया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा विष्ट ने कहा सरकार देश व प्रदेश की जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। कहा अपनी जनता को धोखा देने के लिए पीएम मोदी को उनसे माफी मांगनी चाहिए। कहा महंगाई कम नहीं हुई तो जनता को साथ लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर दीपक विष्ट, डुंगर सिंह, रूप सिंह, सौरभ सिंह, महीराज सिंह, जीवन विष्ट, गोकुल रावत, रवि पतियाल, प्रेमा कुटियाल, अंजू रौंकली, सरिता ह्यांकी, सोभना खैर, जानकी गुंज्याल, भागीरथी ह्यांकी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *